हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए कई ऐप और वेबसाइट हैं। इंटरनेट पर इंफ़ॉरमेशन यानी सूचना का भंडार है। इंटरनेट पर बहुत सारी जानकारी है. इनमें से अधिकांश जानकारी अंग्रेजी में उपलब्ध है। आप इस जानकारी को हिंदी में पढ़ना चाहते हैं तो इसे ट्रांसलेट करना होगा।
आजकल बहुत से ऐप और वेबसाइट हैं जो हिंदी से अंग्रेज़ी में कंटेंट को ट्रांसलेट करते हैं। कंप्यूटर प्रोग्राम से होने वाले इस ट्रांसलेट में कहीं-कहीं गड़बड़ होती है, लेकिन यह आपको दूसरी भाषा का कंटेंट समझने लायक ट्रांसलेट कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप और वेबसाइट बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अंग्रेज़ी से हिंदी या किसी अन्य भाषा में सामग्री को अनुवाद कर सकते हैं।
Hostinger Review 2023 | Hostinger का सच ?? मेरा 5 साल का अनुभव !
- Google Translate
Google Translate बहुत लोकप्रिय है। क्योंकि Google Translate ही इंग्लिश सहित किसी भी भाषा को ट्रांसलेट करने का सबसे आसान app है। आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए बस भाषा चुननी होगी।
आपको अपनी कंटेंट को जिस भाषा में लिखा है उसे बदलना है और हिंदी को चुनना है, तो कंटेंट ट्रांसलेट हो जाएगा। इसमें सामग्री को 130 भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है।
2. Hindi English Translator
यह ऐप आपको अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने में मदद करता है। इसमें कई भाषाओं का विकल्प है। दूसरे ऐप्स की तरह, यह हिंदी बोलने और लिखने में भी आपकी मदद करता है। गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
3. Hi translate
यह app 2020 में लॉन्च हुआ था और बहुत कम समय में काफी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है। इसका उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कर सकते हैं।
इसमें float ट्रांसलेशन फीचर भी है। जिससे आप WhatsApp पर लिखा हुआ टेक्स्ट या चैटिंग को कॉपी और पेस्ट करने के बिना उसे सीधे ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस ऐप में text translation, image translation, voice translation जैसे फीचर भी हैं ।
WordPress क्या है , कैसे Install और प्रयोग करें ?
4. Yandex Translate
Yandex translate का उपयोग करके आप इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश में अनुवाद कर सकते हैं।
languages डाउनलोड करने के बाद आप ऑफलाइन भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एप में voice typing और इमेज में लिखे text को translate करने जैसे फीचर हैं। एप के माध्यम से ट्रांसलेट किया गया कंटेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
5. Translate: text & voice translator
इससे User 100 भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं। यही नहीं, आपके फोन में किसी दूसरी ऐप में टेक्सट होने पर भी इससे अनुवाद किया जा सकता है।
यह ऐप आपको किसी ऐसी जगह जहां की भाषा आपको नहीं आती उसमें मदद कर सकता है। आप इसमें बोलकर अनुवाद भी कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the app and Join the course – https://play.google.com/store/apps/details?id=co.carroll.sgarw&pli=1
6. English Hindi Dictionary
यह भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें डिक्शनरी के अलावा अनुवाद करने का फीचर भी दिया गया है। यह एप भी ऑफलाइन काम करती है। यही नहीं, इसमें हिन्दी-अंग्रेजी सीखने के लिए गेम भी दिए गए हैं।
7. Microsoft Translator
Microsoft Translator भी एक अच्छा ऐप है जिसका उपयोग करके आप अपने लेखों को अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं। यह टूल ऐप के रूप में भी वेब पर एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध है।
यह हिंदी सहित सत्तर से अधिक भाषाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन उपयोग के लिए टेक्स्ट का अनुवाद कर सकता है।इसमे हमे बहुत सारे Advance Option देखने को मिलते है और ज्यादातर फ़ीचर्स Ai से संबंधित होते है
8. Translate All Language
यदि आप English के अलावा किसी और भाषा को Hindi में अनुवाद करना चाहते हैं, तो यह ऐप सबसे अच्छा होगा क्योंकि यह हर भाषा को अनुवाद कर सकता है, यह ऐप भी कई फीचर प्रदान करता है, जैसे कैमरा ट्रांसलेटर और ध्वनि परिवर्तन, लेकिन इसकी एक अच्छी बात यह है कि यह किसी भी भाषा को अनुवाद और सिखा सकता है।
Top 10 Free & Paid Push Notification Services
9. iTranslate Language Translator
iTranslate, जो पाच करोड़ लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है, यह अपने आप में एक शानदार ऐप है जो मुफ्त में काम करता है और एक Dictionary भी है।इसमें हाल ही में एक और सुविधा जोड़ी गई है, जिसके द्वारा आप Offline Mode का उपयोग कर सकते हैं, जिसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है।
iTranslate में बहुत सारे फीचर हैं, लेकिन अधिकांश फीचर Pro में हैं, जिसके लिए आपको उनका सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
10. SayHi Translate
इस ऐप का उपयोग करके आप हिन्दी सहित सौ भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं इसके अलावा, फोन में उपलब्ध किसी भी अन्य ऐप का Text भी अनुवाद किया जा सकता है। अगर आप बाहर जा रहे हैं यह ऐप बहुत उपयोगी है ।इस एप में आप बोलकर भी Translate कर सकते हैं, या अगर आपका दोस्त इंग्लिश में बोल रहा है तो आप इसका Voice Recognition चालू करके उसकी बातों को हिन्दी में समझ सकते हैं।
इसमें बहुत सारे ऑप्शन होने के अलावा कई बेहतरीन विशेषताएं भी हैं, जैसे इसका इंटरफेस एक आधुनिक दिखने वाला है और इसका अच्छा navigation system, जिसे आप Menu पर क्लिक करके सीधे सेटिंग में जा सकते हैं और बहुत कुछ देख सकते हैं।
सबसे अच्छा ट्रांसलेट ऐप कौन सा है?
गूगल ट्रांसलेट – यह ऑनलाइन ट्रांसलेशन के लिए सबसे पॉपुलर प्लेटफ़ॉर्म है। इसकी मदद से आप 130 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। हिंदी के साथ साथ आप अन्य दूसरी भारतीय भाषा जैसे तमिल, तेलुगू, मराठी, बांग्ला जैसी भाषा में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। इसका ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है
व्हाट्सएप पर इंग्लिश को हिंदी में कैसे ट्रांसलेट करें?
सबसे पहले वॉटसऐप चैट खोलें और एक नया मैसेज टाइप करें। अब संदेश पर लंबे समय तक दबाएं रखें, जबतक आपको मेन्यू दिखाई दें । अब मेनू से ‘More’ चुनें। इसके बाद मिलने वाले विकल्प से ‘Translate‘ ऑप्शन को चुनें।
हमें सोशल मीडिया पर फॉलों करें
✅ Website : https://hinditechie.com/
✅ Youtube : https://www.youtube.com/@HindiTechie
✅ Facebook : https://www.facebook.com/hinditechie
✅ Instagram : https://www.instagram.com/hinditechie/