Google ने अब पासवर्ड याद रखना आसान कर दिया है

ये खबर आपके लिए एक बिलकुल नया अपडेट हो सकती है अगर यदि आप Google Chrome ब्राउजर का उपयोग करते हैं। अब आप गूगल क्रोम पासवर्ड मैनेजर में नोट्स भी जोड़ सकते हैं। यह गूगल क्रोम में नोट्स को पासवर्ड से जोड़ने का तरीका बताता है।

Hostinger Review 2023 | Hostinger का सच ?? मेरा 5 साल का अनुभव !

यूजर्स अब पहले से बेहतर  गूगल क्रोम का उपयोग कर सकते हैं। यूजर्स को पासवर्ड मैनेज के लिए कई नए विकल्प मिल रहे हैं। यदि आप भी गूगल अकाउंट होल्डर हैं और क्रोम का इस्तेमाल करते समय पासवर्ड याद करना मुश्किल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी हो सकता है।

गूगल क्रोम में हाल ही में क्या नया फीचर जोड़ा गया है?

गूगल क्रोम यूजर्स अब नोट्स को पासवर्ड के साथ लिख सकेंगे। यूजर्स अपने पासवर्ड को गूगल क्रोम पासवर्ड मैनेजर में इस फीचर से बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। इसके अलावा, यूजर को सेटिंग को पर्सनलाइज्ड बनाने की भी सुविधा मिलेगी।

पासवर्ड में नोट्स जोड़ने का क्या लाभ होगा?

वास्तव में, गूगल क्रोम पासवर्ड मैनेजर में नोट्स फीचर जोड़ा गया है, इससे उपयोगकर्ता वेबसाइट से जुड़े पासवर्ड के साथ कुछ महत्वपूर्ण informations को नोट्स के रूप में save कर रख सकते हैं।

Top 10 Free & Paid Push Notification Services

एक इंटरनेट उपयोगकर्ता को हर बार कई वेबसाइटों का उपयोग करना होता है; ऐसे में सभी Account और उनके पासवर्ड को याद रखना मुश्किल हो जाता है अब इन सब  वेबसाइट के लिए अकाउंट पासवर्ड के साथ उनसे जुड़ी कुछ की-डिटेल्स नोट्स के रूप में रखना आसान हो गया है ।

नोट्स को गूगल क्रोम के पासवर्ड मैनेजर में कैसे एड करें

  • सबसे पहले आप को गूगल क्रोम का लेटेस्ट वर्जन इन्स्टॉल करना होगा।
  • अब इसे use करने के लिए आपको अपने गूगल अकाउंट से लिंक करना होगा।
  • अब गूगल क्रोम में थ्री डॉट्स पर क्लिक करिए।
  • यहां पर आपको Setting का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद Password Manager ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर उस पासवर्ड को सेलेक्ट करना है, जिसके लिए आप नोट्स जोड़ना चाह रहे हैं।
  • यहाँ आपको अपनी आईडेंटिटी वेरिफाई कर एडिट पर क्लिक करना है।
  • यहां आप नोट टेक्स्ट फिल्ड पर टैप कर टाइपिंग कर सकते हैं।